फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ लीटर कच्ची शराब बरामद, एक कुंतल लहन नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए शनिवार की रात पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 100 लीटर महुआ की शराब बरामद कर एक महिला समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही एक कुंतल लहन नष्ट कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने देवकरण निवासी असनहर, सोमनाथ, सरजू प्रसाद निवासी नधिरा, नंदू, रामेश्वर निवासी संवरा के घरों से महुए की कच्ची शराब बरामद किया है और एक कुंतल लहन भी नष्ट किया है। इसके पूर्व सुनीता देवी पत्नी अशर्फी निवासी महुआरी टोला को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ, विनय कुमार पुत्र अशर्फी 15 लीटर, सुरेश यादव पुत्र रामबृक्ष निवासी कोंगा 10 लीटर, प्रदीप यादव पुत्र ताराचंद निवासी कोंगा 10 लीटर, देवकुमार पुत्र मुसई निवासी चैनपुर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। इन सभी का पुलिस ने चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने सिपाहियों को चेताया है कि यदि उनके क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बिक्री करने का मामला पकड़ में आया तो संबंधितों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें