सोनभद्र। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को पति ज्ञान प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि उसे बताए बिना पति ज्ञान प्रकाश राय ने एक युवती से शादी कर लिया है। दूसरी पत्नी से डेढ़ वर्ष की एक बेटी भी है। अब उसके पति दूसरी पत्नी के साथ रहते हैं। इसकी जानकारी होने पर उसने पति को दूसरी पत्नी के पास जाने के लिए मना करने लगी तो विवाद करने पर अमादा हो जाते हैं। घरवालों ने भी काफी समझाया बुझाया, लेकिन उनकी आदत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। विवश होकर पति के खिलाफ तहरीर देनी पड़ रही है।