फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बीते चौबीस घंटों में हुई मारपीट व झगड़े में चार लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अमिलौधा गांव में गुरुवार देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से विजय (27) जबकि दूसरे पक्ष से आनंदराज (25) व संजय (22) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रथम पक्ष से विजय की तहरीर पर संजय व नंदू पुत्र पियारे और पखंडू पुत्र भाईलाल के खिलाफ, जबकि द्वितीय पक्ष से आनंदराज की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरी घटना में बेलवनिया निवासी नरेश (50) को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। नरेश का सीएचसी में इलाज किया गया। नरेश की तहरीर पर गजाधर और मट्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें