घोरावल। क्षेत्र में सोन नदी के कोलियाघाट व झरकटा घाटी से बालू का अवैध खनन व व्यापार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने एक ट्रैक्टर अवैध बालू पकड़ा है। पुलिस शनिवार रात्रि में गश्त पर शिवद्वार मार्ग पर निकली थी। महांव गांव में बालू लदा एक ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की जीप देखकर चालक मौके पर बालू लदा ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। बालू लदे ट्रैक्टर को घोरावल कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया गया है। खनन विभाग और वन विभाग को सूचना दे दी गई है।