फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग की गलतियों को लेकर छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सृकृत में स्थित पालीटेक्निक कालेज में प्रथम वर्ष का छात्र दुर्गेश मिश्रा को रैंगिग के दौरान सीनियर ने पीट दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छात्र दुर्गेश मिश्रा का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। मंगलवार की रात दुर्गेश की तहरीर पर पुलिस ने आलोक गौतम केे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चंदौली के पड़ाव थाना क्षेत्र बहादुरपुर गांव के दुर्गेंश मिश्रा पालीटेक्निक कालेज सुकृत में सिविल में प्रथम वर्ष का छात्र है। वह सुकृत में ही रहता है। दुर्गेंश का आरोप है कि सोमवार की रात 9.30 बजे कालेज के सिविल तृतीय वर्ष के छात्र आलोक गौतम ने उसे बुलाया और रैगिंग करने करने लगा। उसने जो काम दिया था उसमें गलती होने पर उसके साथ मारपीट की। छात्र को कई जगह चोट लग गई। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि आलोक गौतम के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। छात्र के साथ रैगिंग की घटना हुई है, तो इसके लिए कालेज प्रशासन भी जिम्मेदार है। विवेचना के दौरान जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें