फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से निकाले 1 लाख 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। औड़ी मोड़ निवासी एक व्यक्ति के खाते से उचक्कों ने 1 लाख 60 हजार निकाल लिए। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। एनसीएल बीना परियोजना में संविदाकार औड़ी निवासी माखन लाल नाथ ने बताया कि रविवार की देर रात्रि उनके खाते से 15 बार ट्रांजेक्शन कर 1 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। सोमवार की सुबह जब वे शो कर उठे तो मोबाइल देखा तो उसमें पैसे निकालने के मैसेज पड़े हुए थे। भुक्त भोगी बीना एसबीआई बैंक पर पहुंचकर खाते के संचालन पर रोक लगाया तथा आन लाइन शिकायत दर्ज कराया। बैंक प्रबंधक सुशील रावत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। पैसा इलाहाबाद से निकाला गया है। बीना बैंक में लगातार साइबर क्राइम की घटनाएं हो रही हैं। इससे पूर्व 13 जनवरी को भी चंदुआर निवासी ज्ञानेन्द्र बहादुर के खाते से भी 8 हजार निकाल लिये गये थे। बीना निवासी राघवेन्द्र सिंह के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिये गये थे। एटक के अजय कुमार, बीएमएस के मनोज कुमार ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें