फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेडख़ानी करने पर दो छात्रों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में दो छात्रों की पिटाई कर दी गई। इसके बाद उन्हें बंधक बना लिया गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची डॉयल 100 ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद उनकी चंगुल से दोनों को मुक्त करा कर कोतवाली ले गई। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा के साथ कुछ छात्र छींटाकशी करते हैं। इसकी जानकारी होने पर छात्रा के घरवालों ने उन लोगों को समझाने की कोशिश की मगर वह लोग नहीं माने। शुक्रवार की सांय करीब साढ़े चार बजे वही लड़के छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे तो परिवार के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। थोड़ी ही देर बाद छात्र अपने साथियों के साथ पिटाई करने वालों के घर पहुंच गए और विवाद करने लगे। इससे नाराज होकर कुछ लोगों ने दोबारा छात्रों की पिटाई। यह देख अन्य छात्र फरार हो गए। भीड़ ने दोनों छात्रों को पीटने के बाद उन्हें बंधक बना कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर दोनों को हिरासत में कोतवाली ले आई। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर छात्रों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें