फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दो दिन पूर्व जमगांव गांव से कक्षा नौवीं का छात्र विवेक राबर्ट्सगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए निकला था। लेकिन वह वापस अपने घर नहीं लौटा। गुरुवार को लापता छात्र के पिता ने बेटे के गायब होने की तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जमगांव गांव निवासी लल्लन का बेटा विवेक संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज में पढ़ता है। पिता लल्लन के मुुताबिक 14 अगस्त को घर से उनका बेटा कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। अभी तक गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें