बीजपुर। ग्राम पंचायत डोड़हर में सोमवार को कटहल के पेड़ से एक किशोर का शव लटकते मिला। डोड़हर गांव निवासी अजय कुमार (14) पुत्र लंका राम का शव उसी के घर के समीप कटहल के पेड़ से सोमवार की सुबह लटका मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव रस्सी के सहारे पेड़ लटका हुआ था। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई कोहराम मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस के मुताबिक परिजनों से पूछताछ की गई है लेकिन उसके खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। मामले की जांच की जा रही है।