वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडा चला। इसमें एक पक्ष से फागू, नागेंद्र, सत्येंद्र, ईश्वर और फागू की पत्नी पुष्पा घायल हो गई। दो दिन पूर्व फागू के घर शादी थी। उसी में कुछ मेहमान आए हुए थे। पिटाई करने वालों ने फागू के घर का खपरैल भी फोड़ दिया। मामला जमीन संबंधी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मारपीट की सूचना मिलने पर सौ नंबर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी वैनी में भर्ती कराया है। फागू के तरफ से थाने में तहरीर दी गई है।