फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचाही बाइक न मिलने पर तिलक चढ़ाने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव में रविवार को मनचाही बाइक न मिलने पर एक युवक ने तिलक चढ़ाने से रोक दिया। लड़की पक्ष के लोग बिना तिलक चढ़ाए ही वापस लौट गए। लड़की के पिता ने लड़के और उसके घरवालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र हीराचक गांव निवासी एक व्यक्ति संबंधियों के साथ बेटी का तिलक चढ़ाने निमिडाडीह गांव आए हुए थे। जिस लड़के से शादी होनी थी उसने मनचाही बाइक न मिलने पर तिलक चढ़ाने से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने युवक व उसके घरवालों को को समझा लेकिन वह नहीं माने। आखिरकार, लड़की पक्ष के लोगों को बिना तिलक चढ़ाए वापस लौटना पड़ा। बाद में लड़की के पिता ने कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता का कहना है कि 50 हजार रुपये नकद तथा एक बाइक देने की बात पर शादी तय हुई है। 13 अप्रैल को ही लड़के पक्ष के लोगों को रुपये दे दिया गया था। लड़के पक्ष वाले 70 हजार वाली मोटर साइकल की मांग कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि तिलक चढ़ाने से इंकार करने वालों को बुलाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें