फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में किशोरी का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (घोरावल)। कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव में मंगलवार की सुबह कुएं में एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नेहा(15) पुत्री दुलारे कोल के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि गुरुवल निवासी दुलारे कोल गांव में ही सपरिवार रहता है। घर से थोड़ी दूर पर उसका पाही है, जहां मवेशी रहते हैं और खेती बाड़ी होती है जहां पर एक कुआं भी है। रविवार को दुलारे परिवार के साथ कहीं रिश्तेदारी में तेरहवीं के कार्यक्रम में गया हुआ था। घर पर अकेले उसकी बेटी नेहा थी। सोमवार की शाम को जब दुलारे अपने परिवार के साथ घर आया तो नेहा दिखाई नहीं पड़ी। आसपास एवं पड़ोस के गांवों, नेहा के ननिहाल और रिश्तेदारी में भी खोजबीन की गई, परंतु उसका पता नहीं चल पाया। सुबह जब परिजन पाही पर पहुंचे और कुएं में देखा तो नेहा की लाश उतराई हुई दिखी। इसके बाद परिजनों में मातम छा गया। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें