सोनभद्र। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने गुंडा एक्ट के नौ बदमाशों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। अपर जिला मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी ने विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के बुटबेढ़वा निवासी विनय कुमार जायसवाल, चोपन थाना क्षेत्र के अवकाशनगर चोपन निवासी स्वतंत्र शाहनी, मारकुंडी निवासी बलवन्त यादव, शक्तिनगर थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यू मोड़ शक्तिनगर निवासी सुरेश यादव, रायपुर थाना क्षेत्र के डोरिया निवासी राजकुमार गुप्ता, करमा थाना क्षेत्र के रजपुरवा बहेरा निवासी अभिषेक उर्फ शन्नी सिंह, पिपरी थाना क्षेत्र के चाचा कालोनी रेनुकूट निवासी काजू खां, अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी निवासी बाबूलाल खरवार तथा म्योरपुर थाना क्षेत्र के बराईडाड़ निवासी राजेश को जिला बदर किया है।