फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल भरवा रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा में तैनात डायल 100 पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में रोष है। बुधवार की देर रात नगर पंचायत बैरियर के समीप एक पेट्रोल पंप पर डायल 100 पुलिस के दो कर्मियों ने बेवजह सेक्टर दस निवासी संजय पांडेय के साथ मारपीट की। पांडेय ने ओबरा थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया है कि पेट्रोल पंप पर नशे की हालत में दो सिपाही लेटे हुए थे। एक व्यक्ति वीडियो बनाने लगा। इससे नाराज सिपाहियों ने उस व्यक्ति को दौड़ा लिया लेकिन वह भागने में सफल रहा। उसी दौरान संजय पांडेय पेट्रोल पंप पर मोटर साइकिल में तेल भरवा रहे थे। दोनों पुलिस वाले वीडियो बनाने वाले का साथी समझ कर पांडेय को पकड़ लिया और मारपीट की। उन्होंने तहरीर में बताया है कि बार बार अपना अपराध पूछने के बावजूद दोनों सिपाही पिटाई करते रहे। इसके बाद डायल 100 की गाड़ी में बैैठाकर ले जाकर थाना में भी मारपीट की गई। वहीं ओबरा पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें