फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दंपती समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में हुईं मारपीट की दो घटनाओं मेें दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों मामलों मेें पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक भरकना गांव में घरेलू विवाद को लेकर पट्टीदारों में लाठी-डंडे चले। इसमें गोरखलाल (30), कमली देवी (45) और रामप्यारे (50) घायल हो गए। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में इलाज कराया गया। इस मामले में रामप्यारे की तहरीर पर पुलिस ने शोभा, सालिग, जयराम और राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही शोभा को गिरफ्तार कर लिया। उधर, करसोता गांव में पिकअप से बिजली का तार टूटने पर दो पक्षों मेें विवाद हो गया। इस पर कुछ लोगों ने हरि (60) को पीटकर घायल कर दिया। मामले में हरि की तहरीर पर महेंद्र गुप्ता, दीपू और पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी सीओ राहुल मिश्र ने कहा कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। साथ ही कोतवाल को फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें