फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराया अधेड़, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में युवक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेंदुई निवासी रिंकू (25) पुत्र छोटई मंगलवार को बाइक से गांव के ही दो अन्य साथियों के साथ तिलक सामारोह में पुरखास गांव गया। मंगलवार को ही रात करीब नौ बजे सभी वापस लौट रहे थे। उसी दौरान नेवारी गांव में सड़क पर अचानक पैदल जा रहा नेवारी निवासी श्यामलाल (45) पुत्र मुरारी सामने आ गया और बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि श्यामलाल को भी कई जगह चोटें आईं। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें