फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पेराई के दौरान चोट लगने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खजुरौल गांव में मंगलवार को मशीन से गन्ना पेरने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खजुरौल गांव निवासी पकौड़ी कोल (45) पुत्र लखन कोल मंगलवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे मशीन से गन्ना पेराई कर रहा था। इसी दौरान मशीन में लगी बल्ली से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर घोरावल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें