फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की दुकान से 50 हजार नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। बाजार में रविवार की रात दो जगहों पर चोरी हो गई। ठंड बढ़ने से चोरियों की शुरुआत हो गई है। इससे नगरवासियों की नींद उड़ गई है। मुख्य चौराहे पर पुलिस चौकी के ठीक सामने चौरसिया पान भंडार का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान व फुटकर पैसे उड़ा दिए। इसके अलावा मंशा चित्र मंदिर के समीप स्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह की सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान का शीट तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये नकद, चेकबुक, पासबुक व सात-आठ महंगी शराब की बोतलें चोरी कर ली। घटना की सूचना पर रेणुकूट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोरी की घटना की जांच की। हालांकि इस ममाले में किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिपरी में भी दो दिन पूर्व चोरों ने एक अधिवक्ता के बंद आवास में आंगन के रास्ते घुसकर एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा काफी बर्तन, कपड़ा व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरियों की सूचना पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया। लगातार हो रही चोरी से रहवासियों में हड़कंप की स्थिति बनी है। लोगों ने चोरी का खुलासा करने की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें