फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में सोमवार को बकाया रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक व्यक्ति ने दस हजार रुपये बकाया देने के बाद पुलिस को खुद के साथ कार सवार युवकों द्वारा लूटपाट करने की सूचना दे दी। इसकी जानकारी होने पर कार मालिक खुद चौकी पहुंच कर पुलिस को सच्चाई बताई। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोपहर 12 बजे राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के समीप बकाए रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। इस दौरान जिसके पास रुपये बाकी था उसने करीब दस हजार देकर शेष धनराशि कुछ दिन बाद देने की बात कहीं। रुपये लेकर युवक अपनी कार से घर पहुंचा। कुछ ही देर बाद रुपये देने वाले ने पुलिस को सूचना दी कि कार सवार कुछ लोग उससे करीब 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, मामले की जानकारी होने पर कार मालिक ने चौकी पहुंच कर पुलिस को सच्चाई से अवगत कराया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें