फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के पार्टी के जिला महासचिव समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला महासचिव राजन सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ धमकी का केस दर्ज हुआ है। सोमवार की रात गोरारी निवासी शशिभूषण उर्फ पंकज पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरारी गांव के शशिभूषण का आरोप है कि उसके मित्र अंशू राय की राजन सिंह ने वर्ष 2012 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। 21 नवंबर 2018 को टोल प्लाजा लोढ़ी पर कार्यरत शशिभूषण के रिश्तेदार कृष्ण मुरारी को राजन ने अपने साथियों के साथ मारपीट की थी। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला महासचिव राजन सिंह और दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिचपई गांव में राजन और उसके साथियों को पकड़ने के लिए उसके आवास पर फोर्स के साथ कोतवाल ने छापेमारी की, लेकिन मिले नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें