फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटानकर्ताओं ने काटा खैर का पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वन रेंज के मनबसा जंगल में सोमवार की रात अवैध कटानकर्ताओं ने खैर के दो हरे पेड़ काट दिए। जानकारी पर वन कर्मियों ने मौके पर पड़ी लकड़ी को जब्त कर वन रेंज कार्यालय में सीज कर दिया है। म्योरपुर वन रेंज में खैर के अवैध पेड़ों की कटान रुकने का नाम नहीं ले रही है। इससे जहां खैर के पेड़ विलुप्त होते जा रहे हैं, वहीं पर्यावरण को भी खतरा बना हुआ है। पेड़ों के कटने से जंगल ठूंठ में तब्दील होते जा रहे हैं। रेंज के मनबसा जंगल में अवैध कटानकर्ताओं ने सोमवार की रात खैर के दो हरे पेड़ों को काटकर गिरा दिये। काटे गए पेड़ों के कुछ हिस्से को वह अपने साथ ले गए, जबकि कुछ को वहीं छोड़कर चले गए। लंबे सड़क कटे हरे पेड़ों को लेकर वन कर्मियों को भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें