दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में धनौरा कृषि मंडी के पास मंगलवार को दोपहर बाद दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें जयश्री कुशवाहा (52) पुत्र रामरूप निवासी डूमरडीहा, अतुल (25) पुत्र संतोष निवासी दुम्हान घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जयश्री को हालत गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।