थाना क्षेत्र के रनटोला में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार को खड़े ट्रक में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी म्योरपुर ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने चालक रामसिंह (45) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुुरुवार की देर रात रनटोला में बालू लदा एक ट्रक खराब हो गया था। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे मैकेनिक ट्रक की मरम्मत कर रहे थे। उसी वक्त म्योरपुर की तरफ से बालू लोड कर रेणुकूट की ओर जा रहा एक ट्रक खराब ट्रक में पीछे टक्कर मार दिया। हादसे में जौनपुर जिले के केराकत निवासी व टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।