फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन से मना करने पर धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जाबर गांव के प्रधान एवं भाजपा नेता डोमन जायसवाल ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा है कि अवैध खनन का विरोध करने पर खनन माफिया उन्हें तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। बताया कि ग्रामीण अपने घरों के बाहर चारपाई लगा कर सोये हुए थे। इसी दौरान ट्रैक्टरों से बालू जा रहा था। यह देख ग्रामीणों ने मना किया तो उन्हें भी धमकी दी गई। प्रधान ने आरोप लगाया कि कनहर नदी के पिपरडीह से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। प्रधान ने इसकी शिकायत एसडीएम अतुल वत्स से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें