फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव के समीप मंगलवार की रात अनियंत्रित ट्रक खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में खलासी सुरेश कुमार (19) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे हिंदुआरी में राजमार्ग पर चोपन से गिट्टी लोडकर वाराणसी की तरफ जा रहा। ट्रक चालक अनियंत्रित होकर पहले से खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया। हादसे के बाद ट्रक जैसे ही आगे बढ़ा तो चालक ओमप्रकाश को पता चला कि हादसे में उसके खलासी सुरेश का बांया हाथ कटकर गिर पड़ा है। चालक ओमप्रकाश ने मामले की जानकारी उसके परिवार वालों को देने के साथ ही खलासी को लेकर जिला अस्पताल गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सुरेश कुमार चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जयमोहनी गांव का रहने वाला है। सूचना के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को दे दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक के घरवाले चालक की लापरवाही से हादसा होने की बात कह रहे हैं। घरवाले जो तहरीर देंगे उसकेे आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें