फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपर व ऑटो की टक्कर में मासूम की मौत, मां गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव स्थित बिजुल नदी पुल के पास सड़क पर मंगलवार की सुबह एक टीपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मां और मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां सात माह की अंशिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी मां चंद्रावती (31) की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

ऑटो में सवार चंद्रावती पत्नी रमेश अपनी सात माह की पुत्री अंशिका के साथ मंगलवार की सुबह 11 बजे मायके मदाइन चतरवार थाना जुगैल अपने पिता के अंत्योष्टि कार्यक्रम में जा रही थी। जैसे ही वह गोठानी गांव स्थित बिजुल नदी के पुल पर पहुंची, अचानक तेज रफ्तार टीपर ने ऑटो में साइड से टक्कर मार दी। इससे चंद्रावती की गोद में बैठी उसकी सात माह की बेटी अंशिका छटक कर ऑटो से बाहर जा गिरी। हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौजूद लोगों ने दोनों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में अंशिका की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं टीपर का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें