सोनभद्र। कोतवाली में बुधवार को प्रेमी के साथ हिरासत में ली गई युवती ने अपने जीजा पर 20 हजार रुपये में बेचने की साजिश करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के समीप से पुलिस ने घर से फरार प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया था। कोतवाली में पूछताछ के दौरान प्रेमिका ने महिला पुलिस को बताया कि अगर वह अपने प्रेमी के साथ नहीं भागती तो उसके जीजा उसे 20 हजार रुपये में राजस्थान बेच देते। क्योंकि शादी के नाम पर उसे बेचने की तिथि भी मुकरर्र कर ली गई थी। इसकी जानकारी होने पर उसने प्रेमी के साथ घर से भागने का निर्णय लिया। पुलिस का कहना है कि लड़की जीजा पर लगाया गया आरोप में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल लड़की के पिता की तहरीर पर उसके प्रेमी गोविंद के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।