फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (बीजपुर)। थाना क्षेत्र के नेमना गांव के समीप पोड़ पर शुक्रवार को बालू लदे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान दनुवा गांव निवासी रामचंद्र (40) पुत्र प्रह्लाद शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे मोटरसाइकल से अपने भाई मुन्नी (38) और बेटी पिंकी को लेकर गांव से बीजपुर आ रहे थे। बाइक जैसे ही नेमना गांव के समीप अंधा मोड़ पर पहुंची विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना टोल फ्री 100 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए धनवंतरि चिकित्सालय बीजपुर पहुंचाया। जहां उपचार शुरू होने से कुछ ही देर बाद रामचंद्र की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बालू लदे ट्रकों की रफ्तार तेज होती है। मध्य प्रदेश के बैढन से बालू लेकर रेणुकूट की तरफ जाने वाले ट्रकों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें