फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की फर्जी आईडी बनाकर भेज दी अशर्ील तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने बीए की एक छात्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो एवं अपशब्द पोस्ट करने के मामले में शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। अपशब्द और कमेंट से छात्रा आहत है और बताया जाता है कि उसने कालेज जाना भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तहरीर देने वाली राबर्ट्सगंज नगर की रहने वाली युवती की छोटी बहन बीए की छात्रा है। पिछले दिनों किसी ने फेसबुक पर उसका फर्जी आईडी बनाकर उसके नाम से अश्लील तस्वीर पर अपशब्द शेयर करने लगा। इसकी जानकारी छात्रा को हुई तो उसने मामले की जानकारी बड़ी बहन को दी। दोनों ने आईडी बनाने वाले के बारे में जानकारी जुटानी चाही मगर उसका कुछ पता नहीं चला। थक हारकर शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी गई। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि छात्रा की फोटो लगाकार फर्जी आईडी बनाने वाले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें