फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के आत्महत्या के मामले में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (कोन)। करीब दस दिन पूर्व एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को तेजगुड़वा मोड़ से अश्वनी रवानी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की आत्महत्या के बाद उसके पिता ने इसी युवक पर लड़की को धमकी देने का आरोप लगाया था। करीब दस दिन पूर्व कोन के व्यवसायी अवधेश जायसवाल की पुत्री साक्षी जायसवाल ने (16) घर में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पिता अवधेश ने कस्बा के ही अश्वनी रवानी पुत्र नंदू रवानी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। उसने तहरीर में लिखा था कि आरोपी युवक की छीटाकशी, धमकी, कमेंट से तंग आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या की है। लड़की के मौत के बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें फेसबुक के एक आईडी पर वायरल होने की जानकारी परिवार वालों को हुई। शनिवार की सुबह पुलिस ने उसे तेलगुड़वा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें