सिंगरौली। क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका को झांसे में लेकर उसका अपहरण करने एवं शादी कराकर उसका शोषण करने के आरोप में एक महिला समेत दो व्यक्तियों को मोरवा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक महिला ने मोरवा थाने में शिकायत दर्ज करायी थीं कि उसकी नाबालिग पुत्री को कुछ लोग अगवा कर दमोह मध्य प्रदेश ले जाकर उसकी शादी जबरदस्ती करवा दिये हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये आरोपी राम चरन निवासी दमोह और बड़ोखर थाना बरगवां निवासी मनोज साकेत व उसकी पत्नी खुशबू साकेत को धर दबोचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।