सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा राबर्ट्सगंज के प्रोबशनरी आफीसर (पीओ) विक्रम सिंह का दहेज उत्पीडन समेत अन्य धाराओं में चालान कर दिया। बता दें कि दो दिन पूर्व राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी में किराए के मकान पर रह रहे विक्रम की पत्नी आकांक्षा का कमरे के अंदर पंखे से शव लटकता मिला था। इस मामले में वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के शिवाजी कालोनी निवासी मृतका के पिता विश्वास भाजन चंद्रहास सिंह की तहरीर पर पति, सास, जेठ कैलाश और अर्चना सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि आरोपी पति का चालान कर दिया गया। फरार आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।