फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पांच दिन पूर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव से लापता युवती को पुलिस ने ढूंढ निकाला। सोमवार को कोतवाली में युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने बताया कि युवती की करमा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध है। इसकी जानकारी 27 सितंबर को युवती के भाई को हुई तो उसने उसकी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर युवती घर से फरार हो गई थी। खोजबीन करने पर पता चला कि युवती अपने प्रमी के साथ रह रही है। पुलिस ने कहा कि युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। युवती और युवक दूसरे जाति के है। समाचार लिखे जाने तक युवती को उसके घरवाले समझाने बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें