सोनभद्र। जिले में साइबर क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सुनील पता नहीं उनके खाते से 30010 रुपये निकल गया। बुधवार को सुनील ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस बैंक कर्मियों से पीड़ित के खाते से रुपये कैसे निकला इस बारे में पता लगाने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक जनपद न्यायालय में सुनील चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। उसका एसीबीआई राबर्ट्सगंज में खाता है। उसका कहना है कि तीन अगस्त को उसने एटीएम से 5000 निकाला था। 29 अगस्त को वह एटीएम से रुपये निकालने के लिए पहुंचा तो उसे पता चला कि चार अगस्त से 19 अगस्त के बीच 12 बार में अज्ञात किसी व्यक्ति ने उसके खाते से 30010 रुपये निकाला गया है। उसका आरोप है कि उसने संबंधित बैंक कर्मियों को खुद के खाते से रुपये निकालने की सूचना दी, लेकिन उनके द्वारा उसकी मदद नहीं की गई। पुलिस ने कहा कि सुनील के खाते से निकले रुपये की जांच की जा रही है।