डाला। पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर स्थित रेलवे पुलिया के पास बग्घानाला पर इंडिका कार रविवार की शाम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार विकास सिंह (28) पुत्र कल्लू सिंह, अविनाश मिश्रा (21) पुत्र किरण मिश्रा, इंद्र बहादुर सिंह (40) पुत्र सीएल चौधरी निवासी वाराणसी घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से चोपन सीएचसी भेज दिया। तीनोें राज्यपाल के कार्यक्रम से लौट रहे थे।