सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव मेें सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। नाराज एक युवक ने धारदार से राजू (20) के ऊपर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना से क्षुब्ध मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ कर पीट दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल और हमलावर को कोतवाली ले गई। जिला अस्पताल में घायल का उपचार हुआ। पुलिस ने बताया कि लोढ़ी गांव निवासी राजू ने अपने गांव के सूरज के खिलाफ तहरीर दी है। हिरासत में लिए गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।