फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ का सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर के आरटीओ अनिल कुमार गुप्ता ने सोनभद्र में तैनात एआरटीओ के सिपाही जनमेजय यादव को निलंबित कर दिया है। बताते चलें कि 16 मार्च की रात डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डीके त्रिपाठी और मिर्जापुर के आरटीओ अनिल कुुमार गुप्ता रात के दो बजे ओवरलोडिंग वाहनों की जांच करने आए थे। शिकायत मिली थी कि परिवहन विभाग की मिलीभगत से ओवरलोडिंग वाहन पार हो रहे हैं। टोल प्लाजा पर जांच के दौरान दोनों एआरटीओ को मौके पर बुलाया गया तो एक का फोन नहीं उठा जबकि दूसरे एआरटीओ ने बताया कि उन्हें बुखार है। एआरटीओ के सिपाही जनमेजय यादव को बुलाया गया तो वह भी मौके पर नहीं पहुंचे। इस मामले में दोनों एआरटीओ के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी गई है जबकि सिपाही को दो दिन पहले आरटीओ मिर्जापुर ने निलंबित कर दिया है। गुरुवार की शाम निलंबन की सूचना मेल से सोनभद्र के अफसरों के पास आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें