नवानगर थाना अंतर्गत सीएचपी सैलो निगाही के पास धारदार हथियार लेकर बस्ती वासियों को धमकाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घोरौली कला गांव निवासी सुरेश चौरसिया पुत्र राम लल्लू तथा पवन कुमार पुत्र वैंकट सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कोतवाली बैढ़न में आरोपियों के खिलाफ लूट, अपहरण, मारपीट चोरी सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।