बीजपुर। नेंमना गांव निवासी लापता युवक का रविवार को जंगल में शव पाए जाने से सनसनी मच गई। नेमना निवासी 38 वर्षीय लाल बाबू गुजर दो दिन से गायब था परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद रविवार को स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की मृतक के घर के पास एक किमी की दूरी पर जंगल में लाश पड़ी हुई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुमशुदगी दर्ज करवाए परिजनों से पहचान करवाया तो दो दिन से गायब लाल बाबू गुजर की लाश निकली। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा ग्राम प्रधान की मौजूदगी में करवा कर एनटीपीसी के मोर्चरी में रखवा दिया गया है सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा जायेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाई की जायेगी।