फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना लिंक एक्सप्रेस से पांच यात्रियों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह पटना लिंक एक्सप्रेस से आ रहे पांच यात्रियों का सामान ट्रेन में चोरी हो गया। सामान चोरी होने की सूचना से पूरी ट्रेन में हड़कंप मच गया। पटना से सिंगरौली तक चलने वाली पटना लिंक एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय स्टेशन पर पहुंची, उसमें सवार नगर निवासी नीता श्रीवास्तव व अनपरा निवासी धर्मेंद्र का सामान चोरी हो गया था। नीता श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की भोर में जब ट्रेन गढ़वा स्टेशन पर रुकी तो वहां उतरने वाले दो यात्रियों का सामान, पर्स व मोबाइल गायब हो गया था। उन दोनों यात्रियों ने जब हो हल्ला मचाया तो पूरी बोगी के लोग जाग गए और सभी ने जब अपना सामान चेक किया तो तीन और लोगों का सामान गायब हो गया था। इसमें अनपरा निवासी धर्मेंद्र कुमार का ब्रीफकेस भी चोरी हो गया था। अनपरा के एक अन्य व्यक्ति का सामान गायब हो गया था। रेणुकूट पहुंचने पर सभी यात्री हो-हल्ला करने लगे और टीटीई से चोरी के संबंध में पूछताछ करने लगे। इसी बीच टीटी नीचे ही रह गया और ट्रेन भी चली गई। बाद में नीता श्रीवास्तव व धर्मेंद्र कुमार ने जीआरपी पुलिस चौकी में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई। जीआरपी पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें