फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की रात गजराज नगर निवासी एक विवाहिता झुलस गई। आननफानन में उसे परियोजना अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अनीता पत्नी दीपू निवासी गजराज नगर शुक्रवार की रात करीब दस बजे अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिवारीजन लेकर ओबरा तापीय परियोजना अस्पताल पहुंचे जहां स्थिति गंभीर होने के कारण पहले चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विवाहिता 60 से 70 प्रतिशत झुलस चुकी है। ओबरा पुलिस ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें