फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्नी, सास समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध हाल में युवक की मौत के मामले में पत्नी, सास समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतक विनोद की मां की तहरीर पर हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मिर्जापुर के जिगना थाना अंतर्गत केचुरवा गांव निवासी सावित्री देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके बेटे विनोद कुमार की शादी अनीता निवासी अहरौरा मिर्जापुर के साथ हुई थी। उसके बेटे का म्योरपुर में गैरेज है। आरोप है कि अनीता बेटे के साथ नहीं रहना चाहती है। बहू ने पुलिस परामर्श केंद्र मीरजापुर में दहेज का मुकदमा दर्ज करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें चार सितंबर को मुकदमे की तारीख थी। उसमें उनका बेटा और अनीता, उसकी मां व उसका जीजा तारीख देखने गये थे। उनका लड़का म्योरपुर वापस जाने के लिए निकला, लेकिन म्योरपुर नहीं पहुंचा। मिर्जापुर-शक्तिनगर मार्ग पर बहद ग्राम कछपुरवा स्थित घाघर मुख्य कैनाल के पुलिया पर विनोद की बाइक उसी दिन मिली और अगले दिन लाश उसी नहर में बहते हुए मिली। इंस्पेक्टर ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद मृतक की मां की तहरीर पर बहू अनीता, उसकी मां, प्रेम साहनी और अशोक साहनी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें