फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण व्यवसायी के डकारे 52.35 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मिर्जापुर में पत्थर खनन पट्टा मिलने पर अपने परिचित आभूषण व्यवसायी से उधार ली गई 52.35 लाख की रकम खनन व्यवसायी डकार गया। रकम लौटाने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने खनन व्यवसायी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, राबटर्सगंज के दारोगा गली में आभूषण व्यवसायी राकेश कुमार से जनवरी 2019 के शुरुआत में उनके परिचित राजेंद्र प्रसाद पाठक निवासी पीडब्ल्यूडी कालोनी राबटर्सगंज ने मुलाकात की। बताया कि उनकी फर्म मेसर्स विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज को मिर्जापुर के सोनपुर में पत्थर खनन के लिए पट्टा मिला है जिसके लिए उन्हें रुपये की जरूरत है। राकेश कुमार ने अलग-अलग कुल 52.35 लाख रुपये खाते में भेज दिए। अगस्त से पीड़ित ने रुपये मांगने शुरू किए तो खनन व्यावसायी टालमटोल कर रुपये लौटाने से इंकार करने लगा। भुक्तभोगी ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने भी प्रकरण में हस्तक्षेप किया लेकिन रुपये नहीं लौटाए गए। तब दो दिन पूर्व पीड़ित की तहरीर पर राजेंद्र प्रसाद पाठक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें