फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पेटराही गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष आंकी जा रही है। युवक ने एक शर्ट और उस पर जैकेट पहन रखा था। उसकी पैंट गायब थी और वह अंडरवियर पर ही स्कूल परिसर में पड़ा हुआ था। गांव के लोगों ने विद्यालय में अज्ञात युवक का शव पड़ा देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहले पहचान कराई लेकिन काफी देर तक पहचान नहीं हो सकी। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके सिर के पिछले हिस्से पर हल्की चोट है। युवक खाकी रंग का शर्ट, उस पर जैकेट पहने हुआ था। अंडरवियर पहने स्थिति में उसका शव मिला है। वहां पैंट नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उधर एसपी प्रभाकर चौधरी ने घटना की जानकारी पर मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास के लोगों से युवक के बारे में जानकारी ली लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। कोतवाली प्रभारी को संदिग्ध मौत का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें