सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के गोरारी गांव में चोरों ने बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़ कर चोरी कर ली। सोमवार को गृहस्वामिनी प्रोमिला लायल अपने घर पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मंगलवार को पीड़िता ने घटना की तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का कहना है कि वह अपने पति के साथ छह अगस्त को दिल्ली गई थी और वहां से 12 अगस्त को वापस अपने घर लौटी तो कमरों का ताला टूटा था। चोरों ने जेवर, हजारों रुपये नगदी, कपड़ा समेत अन्य सामान चुरा ले गए है। पुलिस का कहना है चार संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। चोरों को पकड़ कर जल्द ही घटना खुलासा कर दिया जाएगा।