फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने युवक को पीटा, रुपये छिनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव के समीप बीती रात बाइक सवार तीन युवकों ने एक बाइक सवार युवक को ओवरटेक कर रोक लिया। युवकों ने युवक की पिटाई कर हजारों रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक रात करीब 11 बजे राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव के समीप रहने वाले रतन ने मोबाइल से सूचना दी कि बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी अनायास पिटाई कर जेब से हजारों रुपये निकाल भाग गए। उसने आरोपियों की बाइक का नंबर लिख लिया है। पीड़ित के द्वारा बताए गए नंबर की बाइक की खोजबीन कर उसे कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि जांच में मामला प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का लग रहा है। फिलहाल तीन-चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोप सही मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें