फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में छह जून की रात घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बाजूलाल पुत्र हरीलाल निवासी डूमरहर का चालान कर दिया। बता दें कि गांव डूमरहर निवासी धनशाय पुत्र मलशाय अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। छह जून की रात में धनशाय की धारदार हथियार से चारपाई पर ही हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार की रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में बाबूलाल ने हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें