फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरमैन की पिटाई, तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने अग्निशमन सेवा विभाग के फायरमैन महेंद्र कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी। अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया है कि विभाग में तैनात कर्मचारी लोढ़ी फायर स्टेशन पर तैनात है। वह विभागीय कार्य से फोटो स्टेट आदि कराने उरमौरा चौराहे पर पहुंचा तो वहां कुछ लोग एक व्यक्ति को पीट रहे थे। जब उसने उन्हें मना किया और पीटने की वजह पूछा तो पिटाई करने वालों ने उस पर ही लाठी-डंडे हमला कर दिया। इससे महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच सूूचना पाकर फायर कर्मी वहां पहुंच गए और पिटाई करने वाले राधेश्याम व सोनू को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि तीसरा आरोपी विकास वहां से फरार हो गया। घायल महेंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने इस मामले में राधेश्याम, सोनू और विकास पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें