सोनभद्र। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला क्षेत्रीय कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोविड 19 के सुरक्षादृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क के साथ उभ्भा नरसंहार की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान पार्टी के जिला सचिव आरके शर्मा ने कहा कि जनपद के आदिवासी व मूल वासिंदो के हक हुकुक और उनके सम्मान के लिए पार्टी सदैव उनके साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। उन्होंने उभ्भा घटनास्थल पर ही शहीदों की याद में शहीद स्मारक का निर्माण कराने, जिले में वनाधिकार के तहत वनाधिकार संबंधित बंद पड़ी फाइलों का जल्द ही सुनवाई करते हुए लोगों को उसका लाभ दिलाये जाने की मांग की। यहां अमर नाथ सूर्य, दिनेश्वर वर्मा, कमला प्रसाद, रोहित, विरेंद्र सिंह गोंड़, कतवारु कोल, प्रभु चेरो, राम विलास कोल, संजय रावत, शोभनाथ गोंड़, चौधरी कोल, फूलमती,प्रेमचंद्र, सियाराम सोनी व एचएन गुप्ता मौजूद रहे।