फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला कमेटी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची में गड़बड़ी और एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन किया। भाकपा नेताओं ने कहा कि एसआईआर के नाम पर पात्र नागरिकों को मतदान के अधिकार से वंचित करना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने गरीबों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और वंचित वर्गों के मताधिकार की सुरक्षा के साथ मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। इसके साथ ही एसआईआर के बाद हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा शामिल करने की भी मांग की गई। भाकपा ने एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराने की बात कही। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता बसावन गुप्ता और संचालन अमरनाथ सूर्य ने किया। इस दौरान बीरबल कोल, रामचरित्तर कोल, लल्लू कोल, गीता देवी, इंदु भुइंया, रमेश भुइया, लक्ष्मण भुइया, सूरज बंसल, रामप्रसाद बंसल, अमरनाथ भारती, बनारसी भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें